नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- बिग बॉस 19 में नजर आ रही फरहाना भट्ट अपने गेम से पॉपुलर कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना को जबरदस्त टक्कर दे रही है। नौवें हफ्ते तक आते-आते फरहाना का गेम बदल गया है। शो में नेहल के साथ उनकी दोस्ती पहले ही खत्म हो चुकी थी और अब उन्हें तान्या मित्तल के साथ देखा जा रहा हैह। बिग बॉस में नजर आने से पहले तान्या ने कुछेक फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। एक्ट्रेस ने खुद बताया कि कश्मीर से फिल्मों का सफर तय करना उनके लिए आसान नहीं था। फरहाना, अजय देवगन की भी फिल्म में नजर आ चुकी हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म में किया काम फरहाना ने अपने जोश टॉक में बताया था कि जब वो 10 वीं में थीं तभी उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहला कदम रखा था। वो मॉडलिंग और लोकल स्तर पर ऑडिशन भी दे रही थीं। इसी दौरान उन्हें इम्तियाज अली क...