नई दिल्ली, मार्च 6 -- बिग बॉस 17 के घर में नजर आए अनुराग डोभाल ने अपनी गर्लफ्रेंड ऋतिका चौहान से सगाई कर ली है। यूके राइडर 07 के नाम से फेमस अनुराग डोभाल ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी। उन्होंने अपनी सगाई के फंक्शन का एक वीडियो पोस्ट किया है। अनुराग डोभाल बिग बॉस 17 के वो कंटेस्टेंट में से हैं जिन्होंने बिग बॉस विनर फिक्स होने का आरोप लगाया था। घर के अंदर उनकी सलमान खान से बहस भी हुई थी।अनुराग ने पोस्ट किया सगाई का वीडियो अनुराग डोभाल ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें अनुराग डोभाल अपनी गर्लफ्रेंड ऋतिका का हाथ थामे चलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी गर्लफ्रेंड अनुराग को अंगूठी पहनाती नजर आ रही हैं। वहीं, दोनों साथ में अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करते भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ अनुराग ने कैप्शन लिखा- 5-03-2025 हमेशा ...