नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए बिग बैश लीग की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलने उतरे बाबर आजम बीबीएल डेब्यू मैच में सस्ते में पवेलियन लौट गए। बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में बाबर आजम से ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद करने वाले फैंस को करारा झटका लगा। पाकिस्तान के ये स्टार बल्लेबाज सिर्फ पांच गेंद ही खेल सका। रविवार को पर्थ स्टेडियम में सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच हुआ यह मुकाबला बारिश के कारण 11-11 ओवर का कर दिया गया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी सिक्सर्स के लिए, सबकी निगाहें बाबर आजम पर थीं, जिन्हें टीम ने इस सीजन के लिए ड्राफ्ट में चुना था। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने मुश्किल परिस्थितियों में सिर्फ 5 गेंदें खेलीं और दो रन बनाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.