फरीदाबाद, दिसम्बर 15 -- फरीदाबाद। गांव भूपानी स्थित रावल क्रिकेट मैदान पर 79वें पीसीके कप के फाइनल मुकाबले में बिग बिटर्स ने द ए टीम के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की। 20 ओवर के मुकाबले में द ए टीम बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 128 रन पर आलआउट हो गई। पवन शर्मा ने 35, सिद्धार्थ ने 32 और तुषार ने 14 रन बनाए। बिग बिटर्स की ओर से रोहित चंदीला ने चार, रोहित शर्मा ने दो और राहुल व अर्जुन ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिग बिटर्स ने दो विकेट के नुकसान पर 10.1 ओवर में 129 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।खुशी गौतम ने 101 रन बनाए।द ए टीम की ओर से दुष्यंत व अंशु ने एक-एक विकेट लिया।खुश गौतम को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इनके अलावा मनोज को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, जितिन बत्रा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.