कानपुर, नवम्बर 8 -- कानपुर। शहर का बिगड़ा यातायात सुधारने के लिए पुलिस आयुक्त ने 225 पुलिस कर्मियों को यातायात विभाग में भेजा था। दो दिन पहले जारी हुई गश्ती के बाद भी पुलिस कर्मी आमद नहीं करा रहे थे। इस पर शनिवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त ने वायरलेस किया तो थानेदारों ने पुलिस कर्मियों को रिलीव कर दिया। संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त का यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर है। इसी के चलते 225 पुलिस कर्मियों को वहां भेजा गया है। इससे पहले भी करीब 100 पुलिस कर्मी यातायात विभाग के साथ सड़क पर व्यवस्था संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि थाने में तैनात पुलिस कर्मियों को गश्ती जारी करने के साथ ही तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर आमद दर्ज कराने के आदेश दिए गए थे लेकिन ज्यादातर पुलिसकर्मियों ने ऐसा नहीं किया। जिसके बा...