भभुआ, जुलाई 18 -- सिलसिला, गढ़वट व मधुरी में प्राचीन सभ्यता के दिखते हैं अवशेष सामूहिक प्रयास से प्राचीन मूर्तियों को सहेजने की दिशा में हो पहल (पेज चार) भगवानपुर प्रखंड सहित जिले के जंगलों में लावारिस पड़ी है अनेक प्राचीन मूर्तियां। भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के कई ऐसे इलाके हैं, जहां प्राचीन मूर्तियां बिखरी हैं। इन मृतियों को संरक्षित नहीं किया जा रहा है। इनमें से कुछ वैसी मूर्तियां हैं, जो प्राचीन सभ्यताओं की गवाह बन रही हैं। प्रखंड के सिलसिला, गढ़वट और मधुरी में ऐसी मूर्तियां देखी जा सकती है। रोपाढ़ मौजा के सिपाही पांडेय मनमौजी के खेत के पास एक पेड़ के नीचे हजारों वर्ष पुरानी जैन धर्म की एक खंडित मूर्ति पड़ी है। इस क्षेत्र के विभिन्न गांवों के मंदिरों में अनेक प्राचीन मूर्तियां है। इन मूर्तियों की ऐतिहासिक जानकारी नहीं होने के कारण आस्थ...