पटना, फरवरी 17 -- रानीतालाब थाने के पतुत चौक स्थित सर्राफा दुकान में चोरी के खिलाफ कारोबारियों ने सोमवार को सड़क जाम किया। कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। साथ ही पतुत चौक के पास रानीतालाब-बिहटा पथ को दो घंटे तक जामकर प्रदर्शन किया। दुकानदारों का कहना है कि चोरी की घटना हुए तीन दिन बीतने के बाद भी अब तक चोरों की पहचान तक नहीं हुई है। उनका आरोप है कि रात में पुलिस गश्ती भी नहीं होती है। पालीगंज डीएसपी-2 पंकज कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार मौके पर पहुंच लोगों को समझाकर जाम हटाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बीते दिनों अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर एक आभूषण दुकान से नकदी समेत 60 लाख के जेवरात चोरी कर ली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.