सासाराम, फरवरी 22 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 13 अंतर्गत काव नदी तट पर स्थित काशी घाट पर 24 अप्रैल से प्रस्तावित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को झंडा शोभायात्रा निकाली गई। जो गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर से चलकर आस्कामिनी मंदिर होते हुए शहर के सभी मुख्य पथों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची,जहां ध्वज स्थापित की गयी। यह आयोजन श्री लक्ष्मी प्रपन्न श्री जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...