आरा, मई 21 -- आरा। रोहतास के बिक्रमगंज में 25 मई को होने वाले संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली को सफल बनाने के उद्देश्य से रथ को रवाना किया गया। रविवार को परिसीमन सुधार रथ को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय जितेंद्र नाथ पटेल ने झंडा दिखाकर रवाना किया। साथ में प्रदेश महासचिव संजय मेहता, प्रदेश महासचिव नागेंद्र यादव, राजेश कुशवाहा, राणा कुशवाहा, प्रवीण कुमार सिंह व गोविंद कुशवाहा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...