सासाराम, जुलाई 9 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार बदलाव यात्रा के तहत रोहतास के बिक्रमगंज व दिनारा प्रखंड में जन सुराज के सुत्रधार प्रशांत किशोर की जनसभा गुरूवार को होगी। बदलाव यात्रा के तहत उनकी पहली जनसभा बिक्रमगंज नगर परिषद के अंतर्गत मां काली स्थान में होगी। वहीं दूसरी जनसभा दिनारा प्रखंड के गोवर्धन राइस मिल मैदान मे होगी। दोनों जनसभा से पहले जिले की विभिन्न स्थानों पर पार्टी के कार्यकर्ता और आम लागों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। उनके आगमन को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। बताया जाता है कि 20 मई से सारण जिले के सिताब दियारा से शुरू की गई बिहार बदलाव यात्रा का उद्देश्य बिहार की जनता को व्यवस्था परिवर्तन के लिए जागरूक करना। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज के तौर पर एक मजबूत विकल्प जनता को मिले। इस यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.