सासाराम, नवम्बर 17 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र के बिक्रमगंज, दिनारा, कोआथ, काराकाट आदि शहरों में अतिक्रमण का दायरा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। वहीं नगर परिषद प्रशासन मौन है। जबकि नासूर बनती जा रही अतिक्रमण की समस्या से शहरवासी परेशान हैं। अतिक्रमण के कारण शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे राहगीरों, मरीजों, छात्रों, वाहनों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। शहर में सड़क से लेकर फुटपाथ और नाले तक चप्पे-चप्पे पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। ऐसा कोई चौक-चौराहा व प्रमुख पथ नहीं है, जहां अतिक्रमण की समस्या न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.