नई दिल्ली, जनवरी 3 -- DSM Fresh Foods share: भारत में टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड फ्रेश फूड्स प्लेटफॉर्म की पेरेंट कंपनी DSM फ्रेश फूड्स का शेयर प्राइस सोमवार को फोकस में रहेगा। यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने एक अधिग्रहण की घोषणा की है। DSM फ्रेश फूड्स ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने Avyom फूडटेक प्राइवेट लिमिटेड (AFPL) के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है, जिसमें उसे रेडी-टू-ईट फूड कंपनी में 51% हिस्सेदारी मिलेगी। बता दें कि DSM फ्रेश फूड्स के शेयर शुक्रवार को निगेटिव जोन में बंद हुए। यह शेयर 2.53% टूटकर 140.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।रेडी फूड सॉल्यूशंस सेगमेंट में एंट्री इस अधिग्रहण के साथ DSM फ्रेश फूड्स ने रेडी फूड सॉल्यूशंस सेगमेंट में औपचारिक रूप से एंट्री कर ली है, जिसमें रेडी-टू-ईट (RTE) और रेडी-टू-कुक (RTC) कैटेगरी शामिल ह...