कानपुर, दिसम्बर 6 -- कानपुर, संवाददाता। गैंगस्टर विकास दुबे के पारिवारिक भाई और बिकरू कांड के आरोपित रमेश चंद्र दुबे की मौत हो गई। शुक्रवार को शिवराजपुर के खेरेश्वर गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बिकरू कांड में मास्टर माइंड विकास दुबे के साथ उसके पारिवारिक भाई रमेश चंद्र दुबे को भी पुलिस ने आरोपित बनाया था। रमेश चंद्र एक सप्ताह पहले ही जमानत पर रिहा हुआ है। जमानत पर रिहा होने के बाद वह अपनी बहू के पास कानपुर पहुंचा। शुक्रवार को अचानक उसकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर को परिजन उसके शव को लेकर बिकरू गांव आए और कुछ देर शव को घर के बाहर रखने के बाद शिवराजपुर के खेरेश्वर गंगा घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। रमेश चंद्र के दोनों बेटे अभी भी जेल में बंद हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...