आरा, जनवरी 14 -- -बिहिया में मनायी गयी पूर्व मुख्यमंत्री की 102वीं जयंती -सेवा, सादगी व संघर्ष के प्रतीक थे बिंदेश्वरी दुबे : सांसद बिहिया। निज संवाददाता पूर्व मुख्यमंत्री पं. बिन्देश्वरी दुबे की 102वीं जयंती पर बुधवार को प्लस टू हाईस्कूल, बिहिया के परिसर में भव्य राजकीय समारोह आयोजित किया गया। उदघाटन सांसद सुदामा प्रसाद, पूर्व मंत्री व जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा व अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता रामशब्द सिंह ने की और संचालन शिक्षक विकास कुमार सिंह ने किया। इस दौरान दुबे जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि दुबे जी सेवा, सादगी व संघर्ष के प्रतीक थे। गरीबों के सच्चे हितैषी थे। जगदीशपुर विध...