हल्द्वानी, जनवरी 6 -- लालकुआं। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से गंगा दुग्ध और कृषि उत्पादन सहकारी संगठन ने मंगलवार को इंद्रानगर, बिंदुखत्ता में स्थापित सौर ऊर्जा संचालित बल्क मिल्क चिलिंग यूनिट का शुभारंभ नाबार्ड देहरादून के मुख्य महाप्रबंधक पंकज यादव ने किया। मुख्य अतिथि पंकज यादव ने कहा कि किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) यदि दूध की प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग स्वयं करें तो किसानों को बेहतर मूल्य मिल सकता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने उत्पाद बिचौलियों को सीधे न बेचें, बल्कि संगठित होकर बाजार तक पहुंच बनाएं। यहां जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल, प्रगतिशील संस्था के निदेशक शशि कुमार सिंह रावत, कोऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक अश्वनी जोशी, कोऑपरेटिव अध्यक्ष जीत सिंह, निदेशक मंडल के सदस्य प्रकाश जोशी, शंकर दत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.