हल्द्वानी, अप्रैल 17 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर ग्रामीण गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से मिले। ग्रामीणों ने मामले में सरकार पर दबाव बनाने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्य सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर मामले में जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार इस संवेदनशील और जनभावनाओं से जुड़े मुद्दे की जानबूझकर अनदेखी कर रही है। आर्य ने बताया कि उन्होंने स्वयं और धारचूला के विधायक हरीश धामी ने विधानसभा में बिंदुखत्ता का मुद्दा उठाया था। सत्तारूढ़ दल के विधायक महंत दिलीप रावत ने भी अपने वक्तव्य में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की पैरवी की थी। इसके बावजूद सचिवालय में लंबित पत्रावली पर कोई निर्णायक कार्यवाही नहीं की गई है। यशपाल आर्य ने नवनियुक्त मुख्य सचिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.