भभुआ, जून 30 -- दीपक गुप्ता को युवा इकाई व चंद्रावती देवी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मनोनित भभुआ, एक प्रतिनिधि। शहर के एक वाटिका में तैलिक साहू समाज का चुनाव संपन्न हुआ। काफी मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चली। दो प्रत्याशियों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी किशोर प्रसाद गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता और सच्चिदानंद गुप्ता ने की। मतगणना के बाद बिंदालाल गुप्ता को 431 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार गुप्ता को 230 मत प्राप्त हुए। बिंदालाल गुप्ता को विजयी घोषित करते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष पद का प्रमाण-पत्र सौंपा गया। दीपक कुमार गुप्ता को युवा इकाई का जिलाध्यक्ष तथा चंद्रावती देवी को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.