जामताड़ा, अगस्त 15 -- बिंदापाथर में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल बिंदापाथर, प्रतिनिधि। गुरुवार को बिंदापाथर मंडल में भाजपा नेता प्रभाष कुमार हेम्ब्रम के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मौके पर प्रभाष कुमार हेम्ब्रम ने बताया कि देशवासियों में देशभक्ति की भावना जगाने के उद्देश्य से दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ बिंदापाथर व आसपास के गांवों में यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत गृहस्वामी की अनुमति लेकर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाए। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर करते रहे। मौके पर भाजपा नेता माधव चंद्र महतो,दिलीप हेम्ब्रम, सुनील सिंह, गोपाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.