जामताड़ा, जनवरी 20 -- बिंदापाथर, प्रतिनिधि। भाजपा कार्यकर्ता उत्तम मंडल की हत्या के छह माह बीत जाने के बावजूद नामजद पांच आरोपियों में से अब तक केवल तीन की ही गिरफ्तारी हो सकी है। शेष दो आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जिससे मृतक के परिजनों की जान-माल को खतरा बना हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की देर शाम को मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। यह मशाल जुलूस प्रजापेटिया गांव स्थित काली मंदिर से आरंभ होकर बिंदापाथर थाना होते हुए भारत माता चौक पहुंची। जहां नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी विकास कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस प्रदर्शन के दरम्यान पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.