फरीदाबाद, सितम्बर 9 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। यमुना के पानी से आई बाढ़ के असर अब सामने आने लगे हैं। यहां जलस्तर बेशक कम हो रहा है, लेकिन बाढ़ से बसंतपुर इलाके के करीब 300 घरों में नुकसान हुआ है। सामान खराब होने के अलावा दीवारों में दरार आ रही हैं। ऐसे में लोग अभी भी राहत शिविर या सड़क पर रहने को मजबूर हैं। हालांकि दावा है कि बारिश नहीं होने पर एक-दो दिन में अधिकांश क्षेत्रों में बाढ़ का असर लगभग कम हो जाएगा। उधर, मंगलवार को जलस्तर और कम होने के बाद कई लोग घर को लौटे। लेकिन वहां उनकी परेशानी कम नहीं हो रही। उन्हें अब पेयजल के साथ बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के चलते करीब छह हजार घरों की बिजली काट दी गई है। गौरतलब है कि फरीदाबाद से गुजर रहे यमुना में लगातार पानी कम हो रहा है। बीते चार दिनों में यमुना का जलस्तर करीब एक लाख ...