रामपुर, अगस्त 8 -- बाढ़ से निपटने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली है। पांच बाढ़ चौकी स्थापित कर लेखपाल और तहसील कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। चार बाढ़ शरणालय बनाए हैं। ज्ञात हो कि तहसील क्षेत्र में रामनगर बैराज से स्टॉक किया गया पानी कोसी नदी में छोड़े जाने के बाद से तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते है। इस समय रामनगर बैराज से कोसी नदी में छोड़े गए पानी से बाढ़ की हालत बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए तहसील प्रशासन की ओर से इससे निपटने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। पांच बाढ़ चौकी बनाई गई है। चार बाढ़ शरणालय, सामान रखने, लोगों को शरण देने को बनाए गए हैं। तहसील में बाढ़ कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 9634296922 है। इस पर क्षेत्र के लोग सूचना दे सकते हैं। तहसीलदार निश्चय कुमार द्वारा क्षेत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.