मुंगेर, सितम्बर 15 -- मुंगेर , निज प्रतिनिधि। गंगा नदी के जलस्तर में रविवार को भी उतार चढ़ाव जारी रहा। गंगा नदी का जलस्तर डेंजर लाइन से करीब 4 सेंटीमीटर नीचे तक जा पहुंचा है। गंगा नदी का जलस्तर रविवार को देर शाम 39.29 मीटर दर्ज किया गया। जबकि डेंजर लाइन 39.33 मीटर है। बाढ़ का मंजर यह है कि जिले के दर्जनों ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की जगह नाव चलाया जा रहा है। बाढ़ के बीच कटाव के कारण लोगों का जीना हराम हो गया है। बाढ़ के कारण जिले के छह प्रखंडों की 39 पंचायतों के लगभग 25000 की आबादी प्रभावित है। पिछले डेढ़ महीने के अंदर चार बार बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। भोजन पानी के साथ ही पशु चारा उपलब्ध कराने के लिए भी परेशान है बाढ़ प्रभावित : जिले में चौथी बार बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से प्रभावित लोगों के बीच भोजन पानी के साथ ही पशुओं के लिए चार...