समस्तीपुर, अक्टूबर 14 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के कलौंजर पंचायत में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच अंचल प्रशासन ने पॉलीथीन का वितरण किया। सीओ शशि रंजन ने बताया कि सोमवार को कलौंजर पंचायत भवन पर पंचायत के करीब दो दर्जन से अधिक बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पोलीथीन का वितरण किया गया। मौके पर राजस्व कर्मचारी मुकेश कुमार, चंदन कुमार, वार्ड सदस्य सुरेश कुमार आदि मौजूद थे। बताया गया है कि बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने के साथ कलौंजर पंचायत के गंगौरा सहित अन्य गांव के दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था। जिसके बाद अंचल प्रशासन ने पॉलीथीन का वितरण पीड़ित परिवारों के बीच किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.