अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। आलापुर तहसील क्षेत्र में हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में बाढ़ व कटान की समस्या के निराकरण की मांग को लेकर भारत की क्रांतिकारी मजदूर पार्टी के सदस्यों ने समाजसेवी मित्रसेन के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन उपजिलाधिकारी आलापुर को सौंपा। भारत की क्रांतिकारी मजदूर पार्टी के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह धामी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मित्रसेन ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ आने के समय विगत तीन चार वर्षों से कटान हो रही है। कटान होने से कृषि योग्य जमीन नदी में समा जा रही है। अगर कटान जारी रही तो गांव की आबादी भी प्रभावित होगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एक बड़ी आबादी कृषि करके अपने परिवार का जीविकोपार्जन करती है। कटान होने की वजह से लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.