कौशाम्बी, जुलाई 18 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा के बढ़ते जलस्तर एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने दौरा किया। उन्होंने गंगा किनारे से गांव तक आने जाने वाले रास्तों, ग्रामीणों एवं पशुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम आदि की जानकारी ली। गंगा में बढ़ते जलस्तर को लेकर शुक्रवार को एसडीएम ने विकास खंड कड़ा के बड़का टिलवा, ताज मल्लाहन, कन्थुवा आदि गांव का निरीक्षण किया। एसडीएम ने संबंधितों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि गंगा का जल स्तर जिस तरह से बढ़ रहा है वह कभी भी भयावह रूप ले सकता है। ऐसे में लोग जल स्तर पर लगातार नजर बनाएं रखें और इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को देते रहे। उन्होंने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए तहसील प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और सारी तैयारियां पूरी हैं। बाढ़ की स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.