हरदोई, अगस्त 27 -- बिलग्राम। बिलग्राम तहसील क्षेत्र के कटरी इलाके में गंगा की बाढ़ से भारी तबाही हुई है। इस आपदा में करीब 31 पक्के मकान जमींदोज हो गए। सैकड़ों लोग प्रभावित हुए। मंगलवार को क्षेत्रीय सांसद अशोक रावत ने लोगों को राहत सामग्री बांटी। भाजपा नेता अशोक सिंह के साथ राजघाट, कटरी बिलुही, पुन्ना पुरवा व चिरंजू पुरवा गांव पहुंचे। सांसद ने प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से राहत सामग्री वितरित की। भरोसा दिलाया कि जिनके मकान ढह गए हैं, उन्हें शीघ्र मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा जाए। भाजपा नेता अशोक सिंह ने सांसद से आग्रह किया कि बाढ़ हर साल तबाही मचाती है। इसलिए स्थायी पक्का बांध बनवाना अति आवश्यक है। इस पर सांसद ने कहा कि सरकार से स्थायी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.