मुंगेर, अगस्त 11 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड के झरकहवा स्थित मणिकांत शर्मा के आवास पर रविवार को मुखिया संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल की अध्यक्षता में की गई। बैठक में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री अबतक उपलब्ध नहीं कराए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। मुखिया संघ की ओर से बाढ़ प्रभावित सभी पंचायतों में नाव की व्यवस्था, प्लास्टिक देने, सामुदायिक कीचन की व्यवस्था, सूखा राशन, पेयजल की व्यवस्था, चलंत शौचालय की व्यवस्था, पशु के लिए चारा की व्यवस्था करने की मांग डीएम से की गई। बैठक में मुखिया संजय कुमार शर्मा, नंदलाल मंडल, मणिकांत शर्मा, अशोक मंडल, मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार गुड्डू, रतन मंडल, मनोज कुमार, अर्जुन कुमार, उदय पासवान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.