मुंगेर, सितम्बर 3 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत राशि नहीं मिलने के विरोध में मंगलवार को बरियारपुर में आक्रोश मार्च निकाला गया। राजद नेता अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव के नेतृत्व में आशा टोला से निकाले गये मार्च में सैकड़ों बाढ़ प्रभावित महिला एवं पुरूष शामिल थे। मार्च में शामिल बाढ़ पीड़ितों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की एवं आधिकारियों में राहत राशि देने में मनमानी का आरोप लगाया। प्रमुख मार्गो से होते हुए प्रदर्शनकारी अंचल कार्यालय पहंुचे। अंचल कार्यालय परिसर में राजद नेता अविनाश कुमार विद्यार्थी ने कहा कि बरियारपुर प्रखंड के सभी पंचायत पूरी तरह बाढ़ प्रभावित रहा। बाढ़ से बरियारपुर प्रखंड के लोग अब भी परेशान हैं। लेकिन सीओ को बाढ़ पीड़ितों की परेशानी नजर नहीं आ रही है। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के क...