बलरामपुर, मई 31 -- निरीक्षण उतरौला, संवाददाता। उप जिलाधिकारी उतरौला राजेन्द्र बहादुर ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित गांवों का निरक्षण किया। उन्होंने सम्भावित बाढ़ के खतरे को देखते हुई जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। राप्ती नदी में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से तहसील के दर्जनों गांवों को बाढ़ की विभीषिका का दंश झेलना पड़ता है। राप्ती नदी के तटवर्ती गांव लालनगर, विरदा, मिलौली बाघाजोत, महुवधनी, सुरहिया देवर, फत्तेपुर, कटरा, मनियरिया, वरायल, खजुहा, तिलहर, बारम व रुस्तमनगर सहित तमाम गांवों सम्पर्क मार्ग तहसील मुखयालय से बाढ़ के समय टूट जाता है। यहां आवागमन के लिए एक मात्र सहारा नाव का ही रह जाता है। उप जिलाधिकारी उतरौला राजेंद्र बहादुर ने सुरहिया देवर में राजकीय पालीटेक्निक के समीप बह रही राप्ती नदी के कटान स्थल का निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.