समस्तीपुर, अगस्त 8 -- मोहिउद्दीननगर। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहिउद्दीननगर ने गुरुवार को सात और स्कूल को बंद करने और शिक्षकों को दूसरे विद्यालय मे प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश जारी किया है। जबकि छात्रों के लिए पठन पाठन बंद कर दी गई है। एचएम के द्वारा दिए गए आवेदन (सूचना) के आलोक मे बीईओ ने मध्य विद्यालय हरैल के शिक्षकों को मध्य विद्यालय चापर में प्रतिनियुक्त कर दिया है। इसी प्रकार प्रावि शरहद भैरों को उमावि दुबहा, उमवि रजैसी को उमावि सुलतानपुर, उमवि बिन्द बोचहा को उमवि भासिंगपुर, उर्दू मकताब मनियर मरगंगपार को मवि मनियर, उमवि पतसिया को मवि पतसिया और उच्च माध्यमिक विद्यालय बिन्द बोचहा को उमवि भासिंगपुर मे शिक्षकों प्रतिनियुक्ति की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.