उन्नाव, सितम्बर 8 -- उन्नाव। गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लोग अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों की ओर रुख करने लगे हैं। वहीं कई स्थानों पर संपर्क मार्ग टूटने से आवागमन प्रभावित हो गया है। बढ़े जलस्तर से बांगरमऊ तहसील के कटरी क्षेत्र के छह गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। गंगा के जलस्तर में 14 घंटे में दस सेमी की बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 113.120 मीटर पर स्थिर हो गया। हालांकि पानी अभी भी खतरे के निशान 113 मीटर से 12 सेमी ऊपर बह रहा है। बांगरमऊ में जगतनगर उमरिया मार्ग से कटरी गदनपुर आहार जाने वाले मार्ग पर लगभग आठ फीट से अधिक गहराई में पानी भर गया है। कटरी गदनपुर आहार,धन्नापुरवा, मल्लाहन पुरवा, भिखारपुरवा, हरीगंज, नयापुरवा का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। वहीं ग्राम पूराहास स्थित प्...