बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- बाढ़ : खेतों से निकल रहा पानी, दिख रहा बर्बादी का मंजर एकंगरसराय की 3 पंचायतों में करीब एक हजार हेक्टेयर की फसल तबाह हिलसा की 6 पंचायतों में अब भी 4 हजार हेक्टेयर में लगी फसल है डूबी करायपरसुराय में धान की फसल को बाढ़ से काफी हुआ है नुकसान फोटो एकंगरसराय बाढ़ : एकंगरसराय के सुल्तानपुर गांव के खंधे में बर्बाद हुई धान की फसल। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। लोकाइन नदी का जलस्तर घट रहा है। एकंगरसराय के निचले इलाके के खेतों से पानी निकलने लगा है। इसी के साथ बर्बादी का मंजर भी दिख रहा है। करीब एक हजार एकड़ में लगी धान और सब्जी की फसलें चौपट हो गयी हैं। किसान कंगाल हो गए हैं। हद तो यह कि हिलसा की छह पंचायतों के करीब चार हजार हेक्टेयर में लगी फसल अब भी डूबी हुई है। करायपरसुराय में भी पानी निकलने के बाद किसान तबाह हुई फसल को देख ...