बेगुसराय, अगस्त 9 -- शाम्हो/सिंघौल, निज।संवाददाता। पिछले एक सप्ताह से भीषण बाढ़ की समस्या झेल रहे शाम्होवासियों की समस्या की खबर आपके प्रिय अखबार हिंदुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। इसके बाद शनिवार को केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, विधान पार्षद सर्वेश कुमार के साथ बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला व अन्य अधिकारी भी शाम्हो के तिलाटी, अकबरपुर चालीस, अकहा-कुरहा, सरलाही, बिजुलिया आदि गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को बाढ़पीड़ितों ने प्रखंड की जमीनी हकीकत से अवगत कराया। शनिवार तक अंचल कार्यालय की ओर से सुविधा के नाम पर सिर्फ नाव का परिचालन किया जा रहा था। प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार व जिला पार्षद अमित कुमार ने भी सांसद-विधायक व अधिकारियों को बाढ़ की विभीषिका और लुंजपुंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.