पटना, मई 30 -- छोटे सरकार के नाम चर्चित बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से राहत मिली है। पंचमहला थाने में दर्ज एक मामले में उन्हें जमानत मिली है। कांड संख्या 4/25 में पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना उच्च न्यायालय ने बेल दिया है। हालांकि अनंत सिंह अभी जेल में ही रहेंगे। उनके खिलाफ एक अन्य मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है। पंचमहला कांड में अनंत सिंह पर दो केस दर्ज है। अनंत सिंह के वकील अरविंद कुमार मउआर ने बताया कि वाद संख्या 28570/25 के माध्यम से पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एसबीपी सिंह के द्वारा पंचमहला थाना में दर्ज एक मामले में जमानत याचिका मंजूर की गई। जिस कांड में पूर्व विधायक को जमानत मिली उसमें उनके उपर फायरिंग करने सहित अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ सोनू-मोनू के परिजनों और पुलिस की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.