रामगढ़, मार्च 17 -- गोला, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन व माता रुपी सोरेन के साथ बाहा पूजा में हुए शामिल होने के लिए पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। सीएम का हेलीकॉप्टर दोपहर 2 बजे के करीब नेमरा में लैंड किया। जहां पर परिजनों के साथ उपायुक्त चंदन कुमार, एसपी डॉ अजय कुमार व स्थानीय लोगों व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम का जोरदार ढंग से स्वागत किया। इधर पारंपरिक संथाली परिधान में गांव पहुंचे मुख्यमंत्री का सिर पर जल से भरे लोटा, फूल और आम के पत्ते लेकर आईं स्थानीय महिलाओं ने परंपरागत ढंग से स्वागत किया। इस कार्यक्रम में विधायक ममता देवी, पूर्व विधायक सीता सोरेन, जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन समेत कई लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने जाहेरथान में ग्राम देवता की विधिवत पूजा अर्चना की और ग्रामीणों के साथ बाहा पूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.