आदित्यपुर, फरवरी 24 -- गम्हरिया, संवाददाता। प्रखंड के मुड़कुम, पिंड्राबेड़ा व लुपुंगडीह, मुरूमडीह, सालडीह समेत विभिन्न गावों में बाहा पर्व मनाया गया। गांव के नायके बाबा ने जाहेरथान में साल वृक्ष के नीचे पारंपरिक रीति-रिवाज से प्रकृति की पूजा की। इस दौरान लोगों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद परंपरा अनुसार नायके ने उपस्थित लोगों के बीच साल फूल का वितरण किया। नायके से साल फूल लेकर लोगों ने अपने कानों में लगाकर इष्ट देवता से सुख, समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान समाज को लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर की थाप पर पारंपरिक बाहा नृत्य किया। वहीं, पिंड्राबेड़ा में आदिम सारना जाहेरगाड़ के मुख्य संरक्षक संग्राम मार्डी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ नायके बाबा को जाहेरथान से उनके घर तक पहुंचाया गया। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.