जमशेदपुर, मार्च 28 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नागा की ओर से बाहा मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सखुआ फूल कान में धारण कर उत्सव के रूप में कार्यक्रम शुरू किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीर प्रताप मुर्मू ने मौके कहा कि बाहा पर्व आदिवासी समुदाय का सबसे पवित्र और बड़ा पवित्र पर्व है। उन्होंने छात्र छात्राओं को बाहा पर्व के महत्व को विस्तार से जानकारी दी। कहा कि बाहा का अर्थ फूल होता है, अर्थात यह फूलों का त्योहार है। इस पर्व से मनुष्य में उमंग और उत्साह का संचार होता है। उन्होंने बाहा पर्व की पौराणिक कथा का भी वर्णन किया। कहा कि यह पर्व फाल्गुन माह में मनाया जाता है। इस दौरान धरती पर पेड़ पौधों में नए नए पत्ते और फूलों से सजे होते हैं। देवताओं का भी आगमन धरती पर होता है। छात्र छ...