चित्रकूट, जनवरी 24 -- चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक में बिंदुवार समीक्षा की। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन अवशेष आंगनबाड़ी केंद्रों को एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। पूर्ण हो चुके केन्द्रों को तत्काल संबंधित विभाग को हैंडओवर कर क्रियाशील बनाया जाए। पोषण वाटिका, वाल पेंटिंग व रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराएं। उन्होंने डीपीओ को निर्देशित किया कि पुष्टाहार केंद्रों पर कार्यरत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का पोषाहार ढुलाई व्यय एवं टीएचआर प्लांट का भुगतान समय से कराएं। डीसी एनआरएलएम को स्पष्ट निर्देश दिए कि दाल, चना आदि सामग्री की खरीद बाहर से न की जाए। बल्कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इनकी आपूर्ति कराई जाए ताकि स्थानीय स्तर ...