मधुबनी, जनवरी 8 -- मधुबनी। सिविल कोर्ट मधुबनी में अन्य दिनों की तरह गुरुवार को कामकाज चल रहा था। कोर्ट इजलास में न्यायिक कार्यवाही चल रही थी। कोर्ट कर्मी अपने काम में लगे थे। अगली तारीख जानने के लिए पक्षकार इजलास के बाहर डेट थे। अधिवक्ता भी काम निपटाने की जल्दी में थे। वकालत खाना में वकीलों एवं पक्षकारों की भीड़ थी। मुंशी खाना में लोग डायरी अपडेट में लगे थे। अचानक 4:08 बजे धमकी भरा संदेश आया। करीब 4:20 बजे कोर्ट प्रशासनिक भवन से बम से उड़ानेवाला धमकी भरा संदेश आने की खबर लोगों को दी गई। यह खबर आग की तरह फैल गई। हर तरफ बाहर निकलो बाहर निकलो की शोर गूंज उठी। एक-एक कर सभी कोर्ट बिल्डिंग से लोग बाहर आ गए। कार्यालय से भी लोग बाहर निकलने लगे। वकालत खाना एवं मुंशी खाना में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सड़कों पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग एक दूसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.