नई दिल्ली, जनवरी 24 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में एक गायब महिला की लाश कुत्ते नोच रहे थे। दरभंगा फोरलेन पर कन्हारा हरिदास स्थित पुलिया के नीचे से शुक्रवार को बुजुर्ग महिला की सड़ी-गली लाश मिली। मृतका कन्हारा हरिदास निवासी रामज्ञानी महतो की 75 वर्षीय पत्नी कलवा देवी थी। पुलिया के नीचे शव को कुत्ते नोच रहे थे। दोनों पैर, एक हाथ और चेहरे का कुछ हिस्सा गायब था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मृत कलवा के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतका कलवा देवी के नाती सुनील महतो ने पुलिस को बताया कि उसकी नानी को बेटी ही है, जो कन्हारा में रहती है। 24 दिसंबर 2025 को नानी पशुचारा लाने गई थी। 25 दिसंबर 2025 को बोचहां थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने खोजबीन पर कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.