मेरठ, जून 18 -- मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में चल रहे सात दिवसीय योग शिविर के अंतर्गत मंगलवार को योग गुरु स्वामी कर्मवीर महाराज ने कहा कि "योग और आयुर्वेद में सभी बीमारियों का उपचार संभव है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पेट संबंधी विकार और शारीरिक पीड़ा तेजी से बढ़ रही है, जो अनेक रोगों को जन्म दे रही है। इसका प्रमुख कारण असंतुलित जीवनशैली और बाहर का दूषित भोजन है। उन्होंने आह्वान किया कि लोगों को बाहर का खाना त्याग कर घर में बना सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मन की शांति के बिना कोई भी व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ नहीं रह सकता। जब तक मन चंचल रहेगा, शरीर रोगों से घिरा रहेगा। इसलिए मन को नियंत्रित करने के लिए ध्यान और योग आवश्यक है। रोज योग से रक्त प्रवाह संतुलित रहता है और शरीर में रोग प्रवेश नहीं करते हैं। शि...