रामनगर, मार्च 12 -- रामनगर। बाहरी राज्यों से आकर रामनगर शहर और गांव में रह रहे लोगों की जानकारी पुलिस जुटाएगी। इसके लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन कर लिया गया है। बुधवार को कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शहर और गांव में बड़े स्तर पर सत्यापन कराए जाएगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में खनन उठान के लिए कई राज्यों के मजदूर आते हैं। घूमंतू प्रजाति के लोग भी रामनगर में झोपडि़या बनाकर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सत्यापन किया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.