अलीगढ़, फरवरी 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग में 10 विद्यालयों तथा बालिका वर्ग में 7 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला संत फिदेलिश स्कूल ताला नगरी एवं बाबू लाल जैन इंटर कॉलेज के बीच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें संत फिदेलिश स्कूल ताला नगरी ने 13-12 के करीबी अंतर से जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला संत फिदेलिश स्कूल ताला नगरी एवं संत फिदेलिश स्कूल खेड़ा खुश खबर के बीच खेला गया, जिसमें संत फिदेलिश स्कूल ताला नगरी ने 9-7 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। तृतीय स्थान के लिए बालक वर्ग में हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल ने संत फिदेलिश स्कूल को हराकर तृतीय स्थान...