जमशेदपुर, फरवरी 3 -- सब जूनियर झारखंड ब्वॉयज बास्केटबॉल टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कदमा केरला पब्लिक स्कूल में सम्मानित किया गया। देहरादून में आयोजित चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल करने पर टीम को 2 लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि शरत चंद्र, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मुख्तार आलम खान, अकादमिक डायरेक्टर लक्ष्मी आर और केरला पब्लिक स्कूल, कदमा की प्रिंसिपल शर्मिला मुखर्जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन ने किया, जिसमें सचिव जेपी सिंह, अध्यक्ष हरभजन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बीएफआई की ओर से टीम के खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार राशि का वितरण किया गया। टीम में ध्रुव मुखर्जी, प्रद्युम्न बैरवा, ऋशव राज, रंजन मुर्मू (कप्तान), साहिल कुमार बोदरा, गणेश कर्मक...