कानपुर, नवम्बर 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सीनियर कानपुर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबाल चैम्पियनशिप में रविवार को फाइनल राउंड के मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग में स्व. सावित्री माथुर मेमोरियल स्पोर्ट्स सोसाइटी की टीम ने 52-50 से तथा महिला वर्ग में आईआईटी ने स्व. सावित्री माथुर मेमोरियल स्पोर्ट्स सोसाइटी को 17-8 से हराकर खिताब जीता। आईआईटी के बास्केटबाल कोर्ट में रविवार को खेले गए पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में स्व. सावित्री माथुर मेमोरियल स्पोर्ट्स सोसाइटी टीम ने आईआईटी कैम्पस को 60-37 के अंतर से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में आईआईटी टीम ने स्टाफ टीम को 35-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में स्व. सावित्री माथुर मेमोरियल स्पोर्ट्स टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आईआईटी टीम को रोमांचक मुकाबले में 52-50 से पराजित कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.