मधुबनी, अप्रैल 10 -- बासोपट्टी। बासोपट्टी थाना के बासोपट्टी पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या दो से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां बिजली करंट लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान भनपट्टी गांव वार्ड नं दो निवासी पुरन राम (55) के रूप में की गई है। वे बासोपट्टी प्लस टू हाई स्कूल में आदेशपाल के पद पर कार्यरत था। घटना गुरुवार अहले सुबह की बताई जा रही है। सुबह उसका लड़का पापा को उठाने गया तो देखा कि उनको बिजली करंट लगने से मौत हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार, एसआई असरफ अली दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया है। उधर घटना को लेकर गांव में मातम छाया है। परिवार वालों का रो रो कर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.