मधुबनी, फरवरी 17 -- बासोपट्टी थाने की मढ़िया पंचायत के एक गांव में घर में घुसकर 20 वर्षीय महिला के साथ जोर जबरदस्ती छेड़खानी की गई। इस दौरान आरोपित ने महिला की गाल में दांत भी काट लिया। महिला का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में किया गया। महिला के आवेदन पर बासोपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। महिला का आरोप है कि घर में वह अकेली रहती है। उनका पति बाहर रहता है। उसी का फायदा उठाकर आरोपी बलर दास घर के पीछे से दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...