रांची, जुलाई 12 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुडीह गांव में शुक्रवार देर रात एक 20 वर्षीय विवाहिता निवेदिता देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के पति नंद किशोर महतो का दावा है कि उनकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं मृतका के पिता राजीव कुमार महतो ने इसे हत्या बताते हुए अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं और सिल्ली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पति नंद किशोर महतो ने बताया कि शुक्रवार रात दोनों ने साथ में खाना खाया था, फिर वह सोने चले गए। उनकी पत्नी निवेदिता पास वाले कमरे में सो रही थी। तड़के करीब 3 बजे जब वह शौच के लिए उठे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी छप्पर की लकड़ी से रस्सी के फंदे में झूल रही थी। उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.