दुमका, सितम्बर 3 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। भाद्र शुक्ल दशमी तिथि पर मंगलवार को भी बासुकीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ निरंजर जुटी रही। बता दें कि फौजदारी बाबा के दरबार बासुकीनाथ धाम में भादो मेला परवान पर है। इन दिनों बासुकीनाथ मेला क्षेत्र गेरुआ वस्त्रधारी कांवरियों से पटा पड़ा है। बासुकीनाथ मंदिर से लेकर मुख्य बाजार, काली मंदिर रोड, शिवगंगा रोड, पानी टंकी रोड, बेलगुमा रोड सहित विभिन्न स्थलों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। भाद्रपद शुक्ल दशमी तिथि पर मंगलवार को बासुकीनाथ मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त से ही कांवरियों ने जलाभिषेक की शुरुआत की। निर्धारित समय पर पूर्वाह्न 3:00 बजे मंदिर खुलने पर भोलेनाथ की प्रभात कालीन पूजा हुई। तत पश्चात मंदिर परिसर को खोल दिया गया। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर खुलने पर अहले सुबह 4:00 बजे से भक्तों ने जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.