दुमका, फरवरी 12 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।बासुकीनाथ नगर निकाय चुनाव को लेकर बीती रात भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल की अध्यक्षता में संचालन समिति की एक बैठक संपन्न हुई। बासुकीनाथ के एक होटल में संपन्न हुए चुनाव संचालन समिति की इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मौजूद थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बासुकीनाथ नपं क्षेत्र के सभी वार्डों में टोली बनाकर घर-घर जनसंपर्क करने का निर्देश दिया। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिदिन बैठक करने को कहा और वार्डों में महिला मोर्चा के सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की बात कही तथा जल्द से जल्द बूथ समिति का निर्माण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशी पूनम देवी की जीत को ले...